Saturday, August 24, 2013

क्यों लड़कियों ने छोड़ी पढ़ाई

गुना ज़िला के बाचों की कुछ आवाज़ें.... ऊमरी। एक लड़की सोनम ने एक साल से स्कूल जाना छोड़ दिया। क्योंकि उसके पिता ने उसे स्कूल जाने से मना कर दिया। उसकी माँ की मृत्यु हो गई इसलिए उसके पापा ने कहा घर का काम करो। लेकिन उसे पढ़ना बहुत अच्छा लगता है। लेकिन उसके पापा ने मना कर दिया इसलिए वो पढ़ने नहीं जाती। ऐसी बहुत सी लड़कियाँ काम की वजह से स्कूल छोड़ देती हैं। कुछ लड़किया तो चौथी–पाँचवीं कक्षा से स्कूल छोड़ देती है। लड़कियों के पापा उन्हें कहते है कि तुम अब बड़ी हो गई हो इसलिये तुमको स्कूल नहीं जाना चाहिए। - संजू‚ 7वीं‚ शा॰मा॰वि॰‚ ऊमरी बमौरी बुजुर्ग। हमारे गांव के लोग लड़कियों की पढ़ाई छुड़वा देते हैं। उनसे खेतों और घरों में काम करवाते हैं। कई लोग लड़कियों की कम उम्र में शादी कर देते हैं। इसलिये भी उनका स्कूल छूट जाता है। हमारे गांव में एक लड़की है उसने कक्षा दूसरी तक पढ़ाई की फिर स्कूल आना छोड़ दिया। हमारे गांव में दो और लड़कियाँ है। उनके माता–पिता ने उनका स्कूल में नाम लिखवाया था। बड़ी बहिन ने कक्षा तीसरी तक पढ़ाई की। फिर उसकी माँ की मृत्यु हो गई। उसने स्कूल आना छोड़ दिया और वो घर में ही काम करने लगी। दो वर्ष बाद उसके पिता ने उसकी शादी कर दी और वो अपने ससुराल चली गई। एक और लड़की है जिसके माता–पिता नहीं है। वो खेतों में काम करती है और घर का खर्चा चलाती है। -पार्वती लोधा, शा॰ नवीन मा॰ विद्यालय‚ बमौरी बुजुर्ग

No comments: